*विविध आयोजन विद्यार्थी के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने में सहायक : सालिक साय, पाठ्यक्रम के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी जरूरी, महाविद्यालय की सराहना*
पत्थलगांव। ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव, जिला जशपुर में फूड फेस्टिवल, भोजन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री सालिक साय। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का महाविद्यालय की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। यहां भोजन उत्सव का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय और महाविद्यालय को केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा देने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण भाग विद्यालय और महाविद्यालय में गुजारता है। ऐसे में केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा विद्यार्थी जीवन के सभी पहलुओं को विकसित करने के लिए पर्याप्त नहीं होती है। विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के अलग अलग आयामों को उजागर करने में सहायक सिद्ध होता है जो आगे चलकर जीवन में व्यक्तिबक काम आता है।कार्यक्रम में प्राचार्य श्री बी के राय जी, वरिष्ठ प्रोफेसर श्री कांत जी, प्रो टी आर पाटले,सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय तिवारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य आलोक गर्ग, भूषण वैष्णव , प्रो अनुपमा प्रधान, डॉ एस के मार्कण्डेय, प्रो विक्रांत मोदी, महाविद्यालय के समस्त कर्मचारीगण, छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।





