रघुनाथपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस: जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय रहे मुख्य अतिथि

आज पत्थलगांव शहर मंडल के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेश यादव द्वारा किया गया।
इसके पश्चात पत्थलगांव शहर मंडल के अध्यक्ष श्री अंकित बंसल जी ने उद्बोधन देते हुए स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील अग्रवाल जी द्वारा की गई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य अतिथि श्री सालिक साय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सबसे पहले मंडल की पूरी टीम को बधाई देना चाहते हैं कि स्थापना दिवस ग्राम पंचायत स्तर पर मनाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं जानकारी पहुँच रही है।
उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। साथ ही पत्थलगांव विधानसभा की विधायक श्रीमती गोमती साय जी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के चलते अनेक सड़कों की स्वीकृति मिली है तथा उनके प्रयासों से आने वाले समय में कई विकास कार्य पूर्ण होंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन मंडल के महामंत्री सुनील गर्ग जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता सिंह, उपाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय लोहिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अंजू टोप्पो, जिला महामंत्री अनुसूचित जाति धर्मपाल नारंगे, सहकारी समिति अध्यक्ष रूपसिंह राठिया, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अवधेश गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधुसूदन अग्रवाल, सभी मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी बेहरा, कमलेश यादव, बाल कुमार नारंगे, चूड़ामणि यादव, हिमांशु शर्मा, बीडीसी बाल श्याम चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री नवीन यादव, सरपंच गरीब साय, सरपंच शशि पैंकरा, पार्षद ममता यादव, कविता नारंगे, विमला वेग, शेखर बारीक, त्रिलोचन यादव, दामोदर शर्मा, धीरज शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, मौसम अग्रवाल एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





