BIHAR IAS-IPS TRANSFER : नीतीश से पहले अफसर शिफ्ट, करीबी को केंद्र बुलावा …

BIHAR IAS-IPS TRANSFER : नीतीश से पहले अफसर शिफ्ट, करीबी को केंद्र बुलावा …

रायपुर। बिहार में सत्ता बदलने से पहले ही बड़ा खेल हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से ठीक पहले उनके सबसे करीबी अफसरों को केंद्र सरकार ने अपने पास बुला लिया है।

सबसे बड़ा नाम है नीतीश के सचिव अनुपम कुमार का, जिन्हें ऊर्जा मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी बना दिया गया है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी और सीनियर IAS अधिकारी प्रतिमा वर्मा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिल गई है।

इसके अलावा कई और बड़े अफसरों के नाम पहली लिस्ट में सामने आए हैं और अब दूसरी लिस्ट का इंतजार हो रहा है। इधर सियासी हलचल भी तेज है। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं और 15 अप्रैल को BJP के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सत्ता बदलने से पहले ही पूरा सिस्टम शिफ्ट किया जा रहा है?